मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘यशोदा’ जल्दी होगी रिलीज, इस गंभीर बीमारी से जूझ रही है एक्ट्रेस

इंडिया वॉइस

सामंथा ने अपनी 3 तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है और मैचिंग ग्लासेस लगाए हैं। सामंथा सोफे पर बैठी हैं और कैमरे की देख रही हैं।

शेयर करें

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘यशोदा‘ में नजर आने वाली है। उनके फैंस उनकी फिल्म का आने का इंतजार कर रहे है। इस सिलसिले में उन्होंने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ही सामंथा ने जानकारी दी कि वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से मासपेशियां कमजोर, थकी हुई और दर्दनाक हो जाती हैं।

उन्होंने अस्पताल से तस्वीर भी शेयर की थी। बीमारी के बावजूद सामंथा ने बताया कि वह काम में जुट गई हैं। इसके लिए उन्होंने फिल्ममेकर जोड़ी राज और डीके के राज निदिमोरू से प्रेरणा ली है।

सामंथा ने अपनी 3 तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है और मैचिंग ग्लासेस लगाए हैं। सामंथा सोफे पर बैठी हैं और कैमरे की देख रही हैं।

सामंथा ने कैप्शन में लिखा, ‘जैसा कि मेरे अच्छे दोस्त राज कहते हैं, कैसा भी दिन हो और कितनी भी बुरी चीजें हो रही हों, आप शॉवर लो, शेव करो और तैयार हो जाओ। मैंने उनसे ये सीख ली है। यशोदा का प्रमोशन। 11 तारीख को मिलते हैं।‘

इससे पहले सामंथा ने अपनी बीमारी के बारे में लिखा, ‘यशोदा ट्रेलर को लेकर जो आपका रिस्पॉन्स मिला वो दिल जीत लेने वाला है। सामथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होती रहती है।

 

शेयर करें