मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, शहर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई

Rakesh

थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मचारियों ने थानेसर नगर परिषद के कार्यालय के गेट पर बैठकर हड़ताल की। जिससे थानेसर शहर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा।

strike
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मचारियों ने थानेसर नगर परिषद के कार्यालय के गेट पर बैठकर हड़ताल की। जिससे थानेसर शहर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा।

सफाई कर्मचारियों का कहना था कि लगभग 5 महीने पहले भी उन्होंने एरियर की मांग को लेकर हड़ताल की थी। उस समय उनको आश्वासन दिया गया था कि आपकी मांगें मान ली जाएंगी। लेकिन अभी तक उनकी मांग नहीं मानी गई। उन्होंने कहा कि अबकी बार जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस बार वह आश्वासन पर अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

टैग: haryana
शेयर करें