मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

भाजपा युवा मोर्चा का हेमंत सरकार पर हमला कहा – अब सरकार की शराब बेचेंगे राज्य के पढ़े लिखे युवा

इंडिया वॉइस

उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

cm hemant soren
cm hemant soren jharkhand today
शेयर करें

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने कहा कि झारखंड के एमटेक, ग्रेजुएट, इंटर और मैट्रिक पास युवा अब सरकार का शराब बेचेंगे। पोद्दार ने मंगलवार को कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने सत्ता में आने के पूर्व हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन सरकार के लगभग ढाई साल से ज्यादा समय हो चले हैं, एक भी नियुक्ति नहीं हुई है। दूसरी ओर अब युवाओं से शराब बिकवाने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यही नहीं यहां के पढ़े लिखे बच्चों के शिक्षा का भी अपमान करने का काम कर रही है, जो सरासर गलत है। सरकार यहां के पढ़े-लिखे बच्चों को शराब की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करवाना चाहती है। आने वाले समय में यहां के युवा इस सरकार को सबक सिखायेंगे।

शेयर करें