मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Jharkhand News: सरायकेला में दर्दनाक गोलीबारी की घटना, दोस्तों ने आँख में मारी गोली ,गंभीर हालत में RIIMS किया गया रेफर

इंडिया वॉइस

Seraikela Kharsawan News : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है,सरायकेला खरसावां जिले में एक युवक को उसके दोस्तो ने आँख में गोली मार दी है,घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पातल भेजा गया है.

शेयर करें

जहां डॉक्टरों ने उसके गंभीर हालत को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया. फिलहाल रिम्स में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है.पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.यह पूरा मामला पूरा मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत नगर का है. जहां बांगो उर्फ भगवान को उसके दोस्तों ने ही गोली मार दी.

गोली उसकी दाहिनी आंख में लगी है. पीड़ित के भाई ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बैठा था. तभी अचानक उन्हीं दोस्तों ने गोली चला दी. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.आदित्यपुर थाना के एएसआई मनीष कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. बता दें कि घायल युवक एक साल पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है.

शेयर करें