मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

Jharkhand News : हाई वोल्टेज बिजली तार के चपेट में आने से हाइवा बना आग का गोला, भीषण आग से चालक और खलासी ने बचाई जान

इंडिया वॉइस

Fire accident:झारखंड के सरायकेला खरसावां से हाइवा में भीषण आग लगाने की खबर सामने आई है,सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु नेशनल हाइवे किनारे खड़ी हाइवा हाई वोल्टेज बिजली तार के चपेट में आने से जलकर खाक हो गई.इस भीषण आग की चपेट में आने से चालक और खलासी बाल-बाल बच गए.

शेयर करें

Seraikela Kharsawan. झारखंड के सरायकेला खरसावां से हाइवा में भीषण आग लगाने की खबर सामने आई है,सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु नेशनल हाइवे किनारे खड़ी हाइवा हाई वोल्टेज बिजली तार के चपेट में आने से जलकर खाक हो गई.इस भीषण आग की चपेट में आने से चालक और खलासी बाल-बाल बच गए.

दरअसल, चिलगु के बगल में भुइयांडीह स्थित गैलेक्सी फैक्टरी से हाइवा वाहन से स्लैग (अवशेष) लाकर चिलगु में नेशनल हाईवे किनारे गिराया जा रहा था. सोमवार को भी हाइवा से स्लैग गिराया जा रहा था. इसी क्रम में हाइवा का ट्रॉली ऊपर झूल रही हाई वोल्टेज बिजली तार से सट गई और उसमें आग लग गई.

गनीमत रही बिजली तार से टच होने की भनक लगते ही हाइवा के चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचा ली. बिजली के तार सटने के बाद धीरे धीरे हाइवा में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर खाक हो गया. बताया जा रहा है कि हाइवा चांडिल बाजार के गप्पू जालान की है जो गैलेक्सी फैक्टरी से स्लैग ट्रांसपोर्टिंग का काम करता था.

हा

इवा में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को फोन पर जानकारी दी, जिसके बाद बिजली काट दी गई. लेकिन आग लगने के बाद करीब 45 मिनट बाद दमकल की टीम पहुंची. वहीं, चांडिल पुलिस भी मौके पर पहुंची. दमकल वाहन पहुंचने तक हाइवा पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी.

टैग: jharkhand
शेयर करें