मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

सौम्या टंडन ने कश्मीर की वादियों का उठाया लुफ्त….कश्मीरियों के मेहमानबाजी से हुई खुश

Rakesh

सौम्या टंडन ने कश्मीर में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वहां मस्ती करने का फैसला किया. ऐसा इस वजह से हुआ कि कश्मीर की खूबसूरती ने एक्ट्रेस का दिल जीत लिया. इसके साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया..

saumya tandon
शेयर करें

सौम्या टंडन कश्मीर पहुंची

बॉलीवुड में आए दिन सौम्या टंडन लाइमलाइट में बनी रहती हैं. इसी बीच सौम्या टंडन इन दिनों कश्मीर में शूटिंग करने को लेकर सुर्खियों आ गई हैं..’भाभी जी घर पर है में ‘अनीता भाभी’ का रोल करने वाली सौम्या टंडन अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर में गई हैं… हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस ने वहां जमकर मस्ती की.

कश्मीर की खूबसूरती ने एक्ट्रेस का दिल जीता

सौम्या टंडन ने कश्मीर में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वहां मस्ती करने का फैसला किया. ऐसा इस वजह से हुआ कि कश्मीर की खूबसूरती ने एक्ट्रेस का दिल जीत लिया. इसके साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया. इसके साथ सौम्या टंडन ने कहा कि, ‘मैं एक छोटी सी शूटिंग के लिए कश्मीर में हूं, और यहां छुट्टियां एंजॉय कर रही हूं. शूट सुखद रूप से आसान रहा. इसके साथ यहां का ट्रैवल एक्सपीरियंस बहुत ही शानदार है. मैं हमेशा से फूलों के साथ शिकारा में डल झील जाना चाहती थी, और आखिरकार मैंने इस बार ऐसा कर ही लिया. श्रीनगर आज जी20 के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है. मैं तीन दिन बाद श्रीनगर से बाहर जाउंगी.’

एक्ट्रेस ने  कश्मीरी सामान भी खरीदा

अपनी बात को जारी रखते हुए सौम्या टंडन ने आगे कहा कि, ‘कश्मीरी लोग ट्रैवलर्स का दिल खोलकर वेलकम करते हैं. इसके साथ मुझे उनके बिजनेस और ट्रैवल को आगे बढ़ते हुए देखना काफी अच्छा लगा. मैने गलीचा, पश्मीना और कागज की लुगदी से बने स्मृति-चिन्ह की खरीदारी के दौरान कुछ गजब की महिला बिजनेसमैन से भी मिली, जो अपनी आर्ट और हुनर को जिन्दा कर रही हैं. वे स्थानीय महिलाओं को रोजगार दे रही हैं. मैंने यहां कुछ कीमती कश्मीरी सामान भी खरीदा.’

शेयर करें