मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Pathaan Advance Booking: फिल्म ‘पठान’ की शानदार शुरुआत, रिलीज से 5 दिन पहले ही बिक गए इतने लाख टिकट

इंडिया वॉइस

Pathaan Advance Booking: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की हुई दमदार शुरुआत। आपको बता दें कि फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में पूरे तरीके एडवांस बुकिंग की विडों खुलने से पहले ही शाहरुख की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की लाखों टिकटों की सेल हो चुकी है.

शेयर करें

SRK Pathaan Tickets Advance Booking: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का हर कोई बड़ी ही बेताबी से इंतजार कर रहा है. विदेशों में ‘पठान’ (Pathaan) की टिकटों की बंपर एडवांस देखने को मिली है. ऐसे में अब इस फिल्म की टिकटों की भारत में एडवांस बुकिंग आज यानी 20 जनवरी से शुरू होने जा रही है. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में पूरे तरीके एडवांस बुकिंग की विडों खुलने से पहले ही शाहरुख की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की लाखों टिकटों की सेल हो चुकी है.

‘पठान’ के बिके लाखों टिकट

बॉलीवुड फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने देर रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में तरण ने सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की टिकटों की एडवांस बुकिंग को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. तरण आदर्श के मुताबिक ‘नेशनल चैन में ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग गुरुवार तक 1 लाख 17 हजार के पार पहुंच गई हैं. जिसमें पीवीआर की 51000, आईनोक्स-38000 और सिनेपोलिस की 27500 टिकटें की शामिल हैं. ऐसे में ये तय है कि शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है.’

बता दें कि 20 जनवरी यानी से आज से पूर्ण रूप से भारत में पठान की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो गई है. ऐसे में शाहरुख की इस फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग के आकड़े में भारी इजाफा भी देखने को मिल सकता है.

फिल्म 25 जनवरी को होगी रिलीज

हर तरफ इन दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का क्रेज देखने को मिल रहा है. आलम ये है कि फैंस पठान के लिए काफी एक्साइटेड हैं. मालूम हो कि शाहरुख की कमबैक फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी यानी अगले बुधवार को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुपरस्टार जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में मौजूद हैं.

शेयर करें