मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
टेलीविजन

शिल्पा शेट्टी के साथ ‘बोरिंग डे’ सॉन्ग पर मस्ती करती दिखीं शहनाज गिल… वीडियो देखें

इंडिया वॉइस

शिल्पा शेट्टी और शहनाज गिल को मंगलवार को मुंबई के एक स्टूडियो में स्पॉट किया गया। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामे तसवीरें खिंचाई।

शेयर करें

एक्ट्रेस और Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल को मंगलवार को मुंबई के एक स्टूडियो में स्पॉट किया गया। शहनाज के साथ शिल्पा शेट्टी भी नजर आईं। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे तसवीरें खिंचवाती दिखीं। अब शिल्पा शेट्टी ने शहनाज के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें दोनों सना के लेटेस्ट सॉन्ग ‘बोरिंग डे’ पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। दोनों के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसके कैप्शन में लिखा है- दो बोरिंग लोग आपके #BoringDay को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

शहनाज के लुक ने खींचा ध्यान

शहनाज गिल ब्लैक वेस्ट टॉप और ब्लैक ट्राउजर में काफी स्टाइलिश लग रहीं है। उन्होंने बालों को टाइट पोनीटेल लुक दिया है। बता दें कि शहनाज़ गिल को आखिरी बार रियलिटी शो बिग बॉस 15 के फिनाले एपिसोड में देखा गया था, जहां उन्होंने दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी थी। शहनाज़ शो के होस्ट सलमान खान से मिलकर भी बेहद भावुक हो गई थीं।

शेयर करें