मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

शाहरुख खान ने कोलकाता के फिल्म फेस्टिवल में छुए अमिताभ बच्चन के पैर, फिर लगाया गले – देखें वीडियो

इंडिया वॉइस

Kolkata Film Festival: कोलकाता में चल रहे फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक पल ऐसा आया जब हर कोई इमोशनल हो गया, अमिताभ और उनकी पत्नी जया के पैर छूने वाला शाहरुख खान का शानदार सीन, उसके बाद बिग बी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इवेंट में तुरंत शाहरुख को गले लगा लिया.

शेयर करें

Kolkata Film Festival: कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 28वां संस्करण गुरुवार, 15 दिसंबर से शुरू हो गया है और यह कोलकाता में 22 दिसंबर, 2022 तक चलेगा. इस आकर्षक उत्सव में बॉलीवुड के प्रमुख सितारे भाग ले रहे हैं। अमिताभ बच्चन और पत्नी जया, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा आदि इस रंगारंग कार्यक्रम में नज़र आए। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF 2022) के उद्घाटन समारोह में ममता बनर्जी भी नज़र आईं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं. ये दोनों कलाकार कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. हाल ही में दोनों को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में साथ देखा गया था. इस अवॉर्ड सेरेमनी में इन दोनों के अलावा रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), अरिजीत सिंह, जया बच्चन आदि मौजूद थे.

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत के बाद शाहरुख खान ने बांग्ला में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. इसी बीच इस कार्यक्रम में उनका अभिनंदन किया गया. सत्कार के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन के चरणों में गिरकर आशीर्वाद लिया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), जया बच्चन (Jaya Bachchan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में साथ नजर आए थे. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने इन फिल्मों में शाहरुख खान के माता-पिता की भूमिका निभाई थी.

रानी ने शाहरुख के हाथ पर किया Kiss

अरिजीत ने SRK के लिए गाया गाना

शेयर करें