1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. फिल्म Pushpa 2 की शूटिंग हुई शुरू, सेट से कुछ तस्वीर हुई वायरल, देखें

फिल्म Pushpa 2 की शूटिंग हुई शुरू, सेट से कुछ तस्वीर हुई वायरल, देखें

अब अल्लू अर्जुन ने टीम को ज्वॉइन किया है। इसी के साथ रविवार को उन्होंने ‘पुष्पा 2‘ की शूटिंग की। फैंस इस पार्ट को देखने के लिए काफी उत्सुक है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा‘ की सफलता से लोग काफी खुश है। फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग तक सुपरहिट हुए। पहले पार्ट के बाद फैन्स इसके दूसरे पार्ट का इंतजार करने लगे। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में काफी राज किया है।

पढ़ें :- युवा देश, बूढ़ी संसद? भारत को चाहिए सोच में भी पीढ़ीगत बदलाव

फिल्म से जुड़ी कई छोटी-छोटी जानकारियां भी सामने आती रही हैं। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले पूजा करने की तस्वीर शेयर कर जानकारी दी कि ‘पुष्पा 2‘ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब अल्लू अर्जुन ने टीम को ज्वॉइन किया है। इसी के साथ रविवार को उन्होंने ‘पुष्पा 2‘ की शूटिंग की। फैंस इस पार्ट को देखने के लिए काफी उत्सुक है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

फिल्म के सिनेमैटोग्राफर क्यूबा ब्रोजेक ने अल्लू अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई। ब्रोजेक सेट पर अल्लू अर्जुन को कुछ  समझा रहे हैं और अभिनेता बहुत ध्यान से उन्हें सुन रहे हैं। ब्रोजेक ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘एडवेंचर शुरू हो गया। आइकन स्टार अल्लू अर्जुन का धन्यवाद।‘

पोस्ट पर एक फैन ने कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है 8 महीने का मेरा इंतजार सफल रहा। आपकी टीम कुछ ऐसा प्लान कर रही है जिससे हम दर्शकों को गर्व हो। उम्मीद है जल्द ही फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज किया जाएगा।‘ एक अन्य ने कहा, ‘अब इंतजार नहीं हो रहा।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘फर्स्ट लुक का इंतजार है।‘

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com