मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

Sidharth-Kiara Wedding: 7 फरवरी को सिद्धार्थ-कियारा लेंगे सात फेरे, शादी का वीडियो आया सामने

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड के एक्टर सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आपको बता दे कि शादी के फंक्शन्स 5 फरवरी से शुरू हो गए है।

शेयर करें

बॉलीवुड के एक्टर सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आपको बता दे कि शादी के फंक्शन्स 5 फरवरी से शुरू हो गए है।

 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पूरे परिवार के साथ 4 फरवरी को ही सूर्यगढ़ पहुंच गए थे। शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का सिलसिला शुरू हो गया है।

5 तारीख को कियारा और सिद्धार्थ की मेहंदी सेरेमनी हुई। 6 फरवरी को दोपहर में सिद्धार्थ-कियारा के मेहमानों और करीबियों के लिए वेलकम लंच रखा जाएगा। इसके बाद शाम को सिद्धार्थ और कियारा की संगीत का कार्यक्रम होगा जिसमें परिवार और मेहमानों के साथ दुल्हा दुल्हन भी डांस करते नजर आए।

इसके बाद 7 फरवरी को दोनों की हल्दी की रस्म की जाएगी, जिसके बाद दोनों एक दूजे के साथ 7 फेरे लेंगे। शादी के बाद पैसेल में ही मेहमानों के लिए एक रिसेप्शन होगा। शादी के बाद कपल पहले दिल्ली जाएगा और वहां एक रिसेप्शन होस्ट करेगा इसके बाद 12 फरवरी को मुंबई में एक रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा।

वही,सिद्धार्थ-कियारा की शादी के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सूर्यगढ़ पैलेस को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। तीन सुरक्षा एजेंसियों को मेहमानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शेयर करें