Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सिद्धू ने पेश किया पंजाब मॉडल, सिद्धू ने कहा- आलाकमान नहीं पंजाब के लोग करेंगे सीएम चेहरा तय, पोस्टर से चन्नी की फोटो गायब

सिद्धू ने पेश किया पंजाब मॉडल, सिद्धू ने कहा- आलाकमान नहीं पंजाब के लोग करेंगे सीएम चेहरा तय, पोस्टर से चन्नी की फोटो गायब

नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया कि अभी तक के सभी मुख्यमंत्रियों ने पंजाब को ठेके पर ही चलाया है। ये पंजाब मॉडल फिर से पंजाब में आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम करेगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़, 12 जनवरी। पंजाब में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र से पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना ‘पंजाब मॉडल’ पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने दो टूक में कहा कि पंजाब कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा आलाकमान नहीं पंजाब के लोग तय करेंगे। सिद्धू ने कहा कि मैंने पार्टी के जनरल सेक्रेटरी से भी इस बारे में बात कर ली है। इसी पर पंजाब के साथ-साथ मेरा भविष्य भी टिका हुआ है। मैं इससे समझौता नहीं करूंगा।

पढ़ें :- पंजाब में पहले सरकारी खजाना मंत्रियों के घरों में जाता था, अब लोगों की जेब तक जाता हैः अरविंद केजरीवाल

पंजाब मॉडल में प्रदेश आगे बढ़ेगा- सिद्धू

पढ़ें :- MP में केजरीवाल की दहाड़ः अब आर या पार, 10 गारंटी के साथ सत्ता की आस

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रधान ने कहा कि जिस चीज के लिए वो 17 साल से लड़ाई करते आ रहे हैं, आज उसी की बात करूंगा। अभी तक हर कोई ये कहता रहा है कि पंजाब का खजाना खाली है। लेकिन कोई भी इसके लिए रोडमैप नहीं बता रहा। पंजाब मॉडल में वो सब कुछ है जो पिछड़ रहे पंजाब को आगे की ओर लेकर जाएगा।

सिद्धू का चन्नी पर हमला

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आने वाले 5 सालों में ‘पंजाब मॉडल’ पर ही सरकार चलेगी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर सियासी हमला करते हुए सिद्धू ने कहा कि अभी तक सिर्फ मुफ्त के लॉलीपॉप ही सूबे में बांटे जा रहे हैं। ये फ्री की घोषणाओं के लिए पैसा कहां से आएगा?, अभी तक इस पर कोई भी काम नहीं किया गया।

ठेके पर चल रही है पंजाब सरकार- सिद्धू

सिद्धू ने कहा कि पंजाब को ठेके पर चलाया जा रहा है। रेत के मूल्य कम करने की घोषणा तो कर दी गई, लेकिन ठेकेदारों के कारण लोगों को अभी भी 15 से 20 हजार रुपए प्रति ट्रॉली रेत के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं। रेत माफिया अब भी पंजाब में सरकार को संचालित कर रहे हैं। यहां की सरकारों ने पंजाब को ठेके पर दे दिया, जिसके कारण राज्य को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान झेलना पड़ा है।

पढ़ें :- पंजाबः पटियाला में भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राजपुरा थर्मल पावर प्लांट में घुसा पानी 

पंजाब मॉडल सबसे बेहतर- सिद्धू

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब मॉडल सिर्फ आम लोगों के लिए बनाया गया है। इसमें माफिया को खत्म कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम किया जाएगा। सिद्धू ने पंजाब मॉडल को सबसे बेहतर बताते हुए चुनौती दी कि अगर किसी के पास इससे बेहतर मॉडल है तो वो मुझसे आकर बहस कर सकता है।

पंजाब मॉडल के पोस्टर से गायब दिखे चन्नी

वहीं पंजाब मॉडल पेश करते समय नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्टर से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो गायब रही। पोस्टर में सोनिया, राहुल, और प्रियंका गांधी ही नजर आए। साथ ही पोस्टर पर सिद्धू की बड़ी तस्वीर लगी थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com