1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मानव तस्करी केस में गायक दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा, 15 साल पुराना है मामला

मानव तस्करी केस में गायक दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा, 15 साल पुराना है मामला

Daler Mehndi News: बॉलीवुड के गायककार दलेर मेहंदी को कोर्ट ने 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में 2 साल की सजा सुनाई है। वर्ष 2003 में उनका कबूतरबाजी का मामला सामने आया था।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2022। बॉलीवुड के मशहूर गायक दलेर मेहंदी को पटियाला कोर्ट ने मानव तस्करी के आरोप में दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दलेर मेहंदी की सजा पर सुनवाई  करते हुए उनकी सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार देते हुए अपना फैसला सुनाया। दलेर मेहंदी को वर्ष 2003 के कबूतरबाजी मामले में सजा हुई है।

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

इस फैसले के बाद पुलिस ने दलेर मेहंदी को अपनी हिरासत में ले लिया। वर्ष 2003 में बल बेड़ा गांव के बक्शीश सिंह ने सदर थाना पुलिस में दलेर मेहंदी व उनके भाई शमशेर मेहंदी ध्यान सिंह व बुलबुल मेहता के खिलाफ शिकायत की थी। इस शिकायत में दलेर द्वारा लोगों के साथ ठगी कर उनसे 20 लाख रुपये लेने की बात कही गई थी।

इस मामले की सुनवाई व निर्णय आने के बाद पुलिस दलेर मेहंदी को पटियाला के ही सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए ले गई। शमशेर मेहंदी के खिलाफ म्यूजिक बैंड की आड़ में लोगों को विदेश ले जाने का मामला सामने आया था। एफआईआर के बाद जब जांच आगे बढ़ी तो दलेर मेहंदी का नाम भी इस केस में आया। निचली अदालत ने 2018 में इस केस में आरोपी को दो साल की सजा सुनाई थी, जिसे सेशन कोर्ट ने भी आज बरकरार रखा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com