यूपी के कासगंज जिले में एक बार फिर रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है। पिता ज्ञान सिंह को उसके दोनों पुत्रों ने अवैध संबंधों के चलते मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद शव को ढोलना थाना क्षेत्र के नगला खगार के निकट बंबा में फेंक दिया। घटना ढोलना थाना क्षेत्र के नगला खगार स्थित बंबा का है।
Updated Date
कासगंज। यूपी के कासगंज जिले में एक बार फिर रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है। पिता ज्ञान सिंह को उसके दोनों पुत्रों ने अवैध संबंधों के चलते मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद शव को ढोलना थाना क्षेत्र के नगला खगार के निकट बंबा में फेंक दिया। घटना ढोलना थाना क्षेत्र के नगला खगार स्थित बंबा का है।
एक दिसंबर को ढोलना पुलिस को सूचना मिली कि नगला खगार स्थित बंबा के निकट अधेड़ का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया। ढोलना पुलिस व सर्विलांस के माध्यम से शव की पहचान अलीगढ़ जनपद स्थित गंगीरी थानाक्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने जब उसके दोनों पुत्रों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक ज्ञान सिंह के सोरो थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से अवैध संबंध थे। कुछ दिन पूर्व मृतक ज्ञान सिंह ने अपनी जमीन बेचकर उसका पैसा उस महिला के यहां रख दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पुत्रों ने साथियों संग मिलकर अपने पिता को घर ले जाकर चारपाई से बांधकर पिटाई की। इसी पीटाई के दौरान ज्ञान सिंह की मौत हो गई।
घटना का पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक ज्ञान सिंह के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। इसी के चलते मृतक के पुत्र नीरज, नरेंद्र व उसके साथी अवधेश ने मिलकर हत्या कर दी। सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।