Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के सत्तारूढ़ होने का सपना 10 मार्च को हो जाएगा खत्म – बसपा सुप्रीमो मायावती

सपा के सत्तारूढ़ होने का सपना 10 मार्च को हो जाएगा खत्म – बसपा सुप्रीमो मायावती

बसपा हमेशा से गरीब और मजलूम लोगों की लड़ाई लड़ती रही है, लिहाज़ा बसपा का इस बार सरकार में आना तय है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Assembly Election 2022 : राजनीती में कभी एक दूसरे का हाथ थामे चुनाव के मैदान में साथ उतरने वाली पार्टी आज एक दूसरे को देखना नहीं चाहती। जी हां हम दरअसल बात कर रहे हैं सपा और बसपा यानी बुआ और बबुआ के पार्टी की। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, लिहाजा राजनीतिक दलों द्वारा इन दिनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। आरोप प्रत्यारोप की इस लड़ाई में बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।

पढ़ें :- UP News: मेरठ की बेटी तेजस्वी त्यागी एक साथ लिख सकती है दोनों हाथो से अलग-अलग दो भाषा

सत्ता में आने का सपना हो जाएगा खत्म 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दावा किया है कि बसपा की सरकार में कभी पक्षपात नहीं होता है बल्कि कानून द्वारा कानून का राज होता है। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर भी जोरदार निशाना साधते हुए कहा है कि दूसरे पार्टी से निकाले गए लोगों और छोटे दलों का गठबंधन करके एक पार्टी सरकार में आने के सपने देख रही है।

समाजवादी पार्टी का सत्ता में आने का यह सपना 10 मार्च को होने वाली मतगणना के साथ ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा हमेशा से गरीब और मजलूम लोगों की लड़ाई लड़ती रही है, लिहाज़ा बसपा का इस बार सरकार में आना तय है। मायावती ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता इन दिनों जमीनी स्तर पर दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

बसपा के शासन में अपराधियों के विरुद्ध होती है कार्यवाही 

पढ़ें :- UP News: 10वीं की छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छात्रा को दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंका

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगे कहा कि अन्य दलों की सरकारों में उनके पार्टी में बैठे गुंडों को बचाया जाता है, लेकिन बसपा की सरकार में ऐसा कभी नहीं होता। मायावती ने दावा किया कि प्रदेश में जब बसपा की सरकार रही तब बसपा में शामिल अपराधियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाती रही है।

गुंडाराज को लेकर मायावती ने भाजपा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की सत्ता में रही भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी कुछ ऐसा ही देखने में आया। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था का सरेआम उलंघन होता रहा है। पर वहीं बसपा सरकार के सत्ता में आने पर गुंडा तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com