मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

Jharkhand news: झारखंड में पिकअप वैन पलटने से 7 मजदूरों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

इंडिया वॉइस

एक दुखद घटना में कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार तड़के एक पिक-अप वैन के अनियंत्रित हो जाने और पलट जाने के बाद यह हादसा हुआ।

शेयर करें

Jharkhand news: झारखंड में हुआ एक भीषण सड़क हादसा। इस दुखद घटना में कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कुल घायलों की संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। घटना सरायकेला-खरसावां की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सरायकेला खरसावां में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सुबह बहुत कोहरा था। करीब 20 मजदूरों को लेकर एक पिकअप वैन कार्य स्थल की ओर जा रही थी, जो तेज गति की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि लाशें इधर-उधर बिखर गईं। और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों के भी खून बह रहा था। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना राजनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

गंभीर रूप से घायल 8 लोग जमशेदपुर रेफर

आपको बता दें कि, पिकअप वैन पर सवार सभी मजदूर चाईबासा से राजनगर की ओर जा रहे थे। सभी ढलाई मजदूर बताए जा रहे हैं। घायलों में 8 मजदूरों की स्थिति नाजुक बजाई जा रही है। उन सभी को राजनगर सामुदायिक केंद्र मंे प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

टैग: jharkhand
शेयर करें