मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

मनी लांड्रिंग केस में दिल्ली कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी

इंडिया वॉइस

दिल्ली की एक अदालत ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी है।

शेयर करें

Money Laundering case: जैकलीन फर्नांडिस को मिली सुकून भरी सांस क्यूकी आज दिल्ली की एक अदालत ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सभी पक्षों को चार्जशीट और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जमानत और अन्य लंबित आवेदनों पर सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

आपको बता दें कि, जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी नियमित जमानत याचिका के सिलसिले में शनिवार को अपने वकीलों के साथ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक, इस केस की सुनवाई की पिछली तारीख पर इस मामले में जैकलीन को 22 अक्टूबर, 2022 तक 50,000 रुपये के जमानत बांड पर अंतरिम जमानत दे दी गई थी। जैकलीन फर्नांडिस के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा था कि जैकलीन शनिवार को होने वाली अदालती कार्यवाही में भाग लेंगी।

17 अगस्त, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली की एक अदालत में महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में दायर एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के नाम का एक आरोपी के रूप में उल्लेख किया गया था।

जानिए क्या है मामला

जैकलीन पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश से करीब 7 करोड़ की कीमत के महंगे गिफ्ट लिए थे. इनमे लग्जरी चीजें शामिल थीं. केवल जैकलीन ही नहीं सुकेश ने उनके परिवार की भी आर्थिक रूप से मदद की थी. उनके अलावा मामले में नोरा फतेही का नाम भी सामने आया.

शेयर करें