मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
टेलीविजन

साजिद खान को ‘Bigg Boss 16’ से निकालें, स्वाति मालीवाल की अनुराग ठाकुर से मांग

इंडिया वॉइस

साजिद खान पर अभिनेत्रियों सहित कई महिलाओं के साथ यौन दुराचार का आरोप है। हाल ही में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने साजिद खान को बिग बॉस 16 से हटाने की मांग की है. इस सिलसिले में उन्होंने भाजपा मंत्री अनुराग ठाकुर से अपील की है.

शेयर करें

Mumbai: फिल्म निर्माता साजिद खान इन दिनों हर हेडलाइन की सुर्खियों में बने हुए हैं. उनपर 10 महिलाओं ने यौन दुराचार(sexual assault) का आरोप लगाया है. बिग बॉस 16 में एंट्री लेने के बाद शो के मेकर्स समेत साजिद को लेकर लोग सोशल मीडिया अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. इंडस्ट्री के कई सितारों के बाद अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी साजिद की एंट्री को लेकर सवाल उठाए हैं. इस सिलसिले में स्वाति ने भाजपा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से डायरेक्टर को शो से हटाने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि साजिद खान के खिलाफ की गई सभी कम्प्लेंट उनकी घिनौनी मानसिकता दिखाती है.

डीसीडबल्यू प्रमुख(DCW Chief) स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि “साजिद खान के ख़िलाफ़ 10 महिलाओं ने #MeToo मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है। अब ऐसे आदमी को Bigg Boss में जगह दी गयी है जो कि पूरी तरह ग़लत है। मैंने @ianuragthakur जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएँ!”

काम्या पंजाबी(Kamya Punjabi) ने भी किया था ट्वीट
आपको बता दें कि, काम्या पंजाबी(Kamya Punjabi) ने भी साजिद के एक बयान पर ट्वीट किया है. काम्या ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमको लगता है, हमको पता है ये हमारी दुनिया है, ये दुनिया हमने बनाई है अपनी मेहनत से अपने पैशन सेऔर हमारी ऑडियंस हमारे फैंस हमारी ताकत हैं. सो आप जरूर बाप होंगे लेकिन टीवी के नहीं! यहां पर आप भी सबकी तरह खिलाड़ी हैं.

Devoleena Bhattacharjee ने भी की थी आलोचना
आपको बता दें कि, टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट देवोलिना भट्टाचार्जी(Devoleena Bhattacharjee) ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि साजिद खान पर 9 महिलाओं ने आरोप लगाए हैं. वो सभी 9 लोग गलत नहीं हो सकते हैं. नेशनल टेलीविजन पर ऐसे इंसान को हीरो साबित करने की कोशिश को देखकर मेरा दिल टूट जाता है.

शेयर करें