मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पहली हार, साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में 5 विकेट से हराया

इंडिया वॉइस

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली हार का सामना करना पड़ा है,दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया

team India in icc t20
शेयर करें

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के तीसरे सुपर 12 मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पहले मैच में पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स को हराने वाली भारतीय टीम की ये इस टूर्नामेंट में पहली हार है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए थे, जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने आसानी से 5 विकेट खोकर इस मुकाबले को 19.4 ओवरों में जीत लिया.

रोमांचक मैच में चूके गेंदबाज

इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन फील्डर्स ने उस तरह का योगदान नहीं दिया जैसा उनसे एक छोटे स्कोर के मैच में उम्मीद की जा रही थी. खुद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भी एडेन मार्क्रम का कैच काफी अहम मौके पर छोड़ा. मार्क्रम ने इस मैच में 52 रन बनाए. वहीं डेविड मिलर ने नाबाद 59 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस मैच में अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. वहीं मोहम्मद शमी, आर अश्विन और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिया.

बल्लेबाजों का दिखा कमजोर प्रर्दशन

इससे पहले, टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. कप्तान रोहित शर्मा सबसे पहले सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं इसके बाद खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने. वहीं विराट कोहली (12) भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. विकटों का सिलसिला यहीं नहीं थमा, इसके बाद दीपक हुड्डा बिना खाता खोले वापस लौटे वहीं हार्दिक पांड्या भी सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. हालांकि सूर्यकुमार यादव ने 68 रनों की एक शानदार पारी खेल भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगीडी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके .

शेयर करें