1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Bholaa से तब्बू का फर्स्ट लुक आउट,अजय देवगन और तब्बू फिर साथ आएंगे नजर, पढ़ें

Bholaa से तब्बू का फर्स्ट लुक आउट,अजय देवगन और तब्बू फिर साथ आएंगे नजर, पढ़ें

अजय देवगन ने अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ से को-स्टार और एक्ट्रेस तब्बू का लुक  सामने आया है कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो और मोशन पोस्टर शेयर किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अजय देवगन ने अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ से को-स्टार और एक्ट्रेस तब्बू का लुक  सामने आया है कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो और मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस मोशन पोस्टर में तब्बू को पुलिस यूनिफॉर्म में देखा जा सकता है। वह हाथ में गन और आंखों पर चश्मा लगाए हुए नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

 

पुलिस यूनिफॉर्म उन्हें किलर लुक दे रही है। वीडियो की शुरुआत एक लाइन- एक चट्टान. सौ शैतान- से होती है। बैकग्राउंड में इंटेंस म्यूजिक चल रहा है। तभी तब्बू की आवाज़ भी बैकग्राउंड में आती है। वह कहती हैं,”आज की रात या तो वो हमे ढूंढ लेगा या फिर हम उसे.. बंदूक की नौकरी की है, गोली तो खानी पड़ेगी।”

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने इन वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”एक खाकी, सौ शैतान.” अजय देवगन ने फिल्म से दो पोस्टर भी शेयर किए हैं। इन पोस्टर में भी तब्बू का किलर लुक दिख रहा है. अजय की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हुमा कुरैशी ने तब्बू के लुक की तारीफ की है। उन्होंने फायर वाले इमोजी के साथ तब्बू लिखा है। तब्बू पिछली कई फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा चुकी हैं।

हाल में रिलीज हुआ आसमान भारद्वाज की ‘कुत्ते’ में भी तब्बू एक पुलिस ऑफिसर बनी हैं। जबकि दृश्यम फ्रेंचाइजी में भी वह पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिख चुकी हैं। तब्बू की ये तीसरी फिल्म हैं, जिसमें वह लगातार पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगी। तब्बू और अजय कई हिट फिल्में दे चुके हैं। इस फिल्म से भी दोनों को काफी उम्मीदें हैं।

 

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com