मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

फिल्म ‘शमशेरा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

इंडिया वॉइस

रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' का धमाकेदार ट्रेलर शुक्रवार को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।

शेयर करें

रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ का धमाकेदार ट्रेलर शुक्रवार को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। यश राज फिल्म्स ने फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है और इसकी शुरुआत 1871 के एक सीन से होती है जिसमें लोहे की जंजीरों से बंधे हुए कई बंदी नजर आते हैं। वहीं बैकग्राउंड में एक डायलॉग सुनाई देता है, जिसमें कहा जाता है -‘ये कहानी हैं उसकी जो कहता था गुलामी किसी की अच्छी नहीं होती ना गैरों की ना अपनों की!’

ट्रेलर में शमशेरा के किरदार में रणबीर कपूर अमीरों को लूटते नजर आते हैं। अमीरों के बीच शमशेरा के नाम की दहशत फ़ैल जाती है। जिसके बाद धन्नासेठों की अंग्रेज अफसर के सामने विनती करते हैं कि वो शमशेरा से उन्हें बचा लें। जगह-जगह उसके पोस्टर लगने शुरू होते हैं तो लोग पूछते हैं कि ये कौन सा नया शमशेरा है। इसके बाद एंट्री होती है क्रूर दरोगा शुद्ध सिंह यानी संजय दत्त की, जो शमशेरा की नकेल कसने का बीड़ा उठाता है। ट्रेलर में संजय दत्त का क्रूर अवतार और रणबीर का डकैत अवतार दर्शकों को भा रहा है। लेकिन ट्रेलर का हाईलाइट प्वाइंट इसके आखिर में आता है। जब इस बात से पर्दा उठता है कि फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में है। यानी फिल्म में रणबीर पिता -बेटे के रोल में हैं और दोनों किरदार वहीं निभा रहे हैं। वहीं ट्रेलर में वाणी कपूर को शमशेरा की महबूबा के किरदार में दिखाया गया है।

फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। ‘शमशेरा’ हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स के प्रोडेक्शन तले बनी इस फिल्म का डायरेक्शन करण मल्होत्रा ने किया है। ये फिल्म इसी साल 22 जुलाई को रिलीज होगी ।

शेयर करें