मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

OMG-2 के संदेश का समाज में दिख रहा असर, स्कूलों ने शुरू की सेक्स एजुकेशन

Rakesh

OMG-2 फिल्म के सेक्स एजुकेशन के टॉपिक को लेकर सेंसर बोर्ड से लेकर दर्शकों तक कई बार सवाल उठाए गए। लेकिन फिल्म में दिए संदेश का असर अब दिखाई देने लगा है। फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को उठाए जाने के बाद कुछ स्कूलों ने इस विषय पर बड़ा फैसला लिया है।

omg-2
शेयर करें

मुंबई। OMG-2 फिल्म के सेक्स एजुकेशन के टॉपिक को लेकर सेंसर बोर्ड से लेकर दर्शकों तक कई बार सवाल उठाए गए। लेकिन फिल्म में दिए संदेश का असर अब दिखाई देने लगा है। फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को उठाए जाने के बाद कुछ स्कूलों ने इस विषय पर बड़ा फैसला लिया है। मुंबई के करीब उल्हासनगर में एक एजुकेशन सोसाइटी ने निर्णय लिया है कि वे अपने स्कूलों में इस साल से सेक्स एजुकेशन को सिलेबस शामिल करने वाले हैं।

फिल्म की रिलीज़ के बाद सिंधू एजुकेशन सोसाइटी नाम की संस्था ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।जिसमें 15 स्कूलों के प्रिंसिपल, 184 टीचर्स और वहां के लोकल MLA को बुलाया गया था।फिल्म को देखने के बाद वहां मौजूद सभी ने फिल्म को काफी अप्रिशिऐट किया। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने कहा कि उनका फिल्म बनाने का मकसद पूरा हो गया है।

डायरेक्टर अमित राय ने कहा- मुझे खुशी है कि फिल्म में दिखाए सब्जेक्ट को सीरियसली लेकर लोग इस पर बात कर रहे हैं। इसकी वजह से हम अपने चारों तरफ बदलाव होते देख रहे हैं। इससे अधिक संतुष्टि क्या हो सकती है। यह एक ऐसा मोमेंट है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि फिल्म न सिर्फ कमर्शियली अच्छा प्रदर्शन कर रही है, बल्कि हमारा संदेश बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंच गया है।

टैग: School
शेयर करें