मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

नए संसद पर महापंचायत करने जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रोका, बुलंदशहर में किसानों ने किया हाइवे जाम

Rajni

दिल्ली में रविवार को जंतर-मंतर से नए संसद के सामने महापंचायत करने जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद पुलिस और पहलवानों में तीखी नोकझोंक हुई।

bulandsahar highway jaam
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को जंतर-मंतर से नए संसद के सामने महापंचायत करने जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद पुलिस और पहलवानों में तीखी नोकझोंक हुई। वहीं पहलवानों ने पुलिस बैरिकेड को पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की। जिसके बाद कई पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया।

उधर, बुलंदशहर में दिल्ली जाने से रोके जाने पर किसानों ने हाइवे जाम कर दिया। अधिकारियों के देर तक समझाने के बाद भाकियू (टिकैत) नेताओं ने जाम खत्म किया। किसान जंतर मंतर पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जाने के लिए निकले थे। जबकि गाजियाबाद में गाजीपुर बॉर्डर पर किसान सड़क पर धरने पर बैठे।

दिल्ली में धारा 144 का हवाला देकर किसानों को रोका गया

किसान गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत का इंतजार कर रहे थे। दिल्ली में धारा 144 का हवाला देकर किसानों को रोका गया। पहलवानों के समर्थन में राकेश टिकैत रविवार सुबह मुजफ्फरनगर जिला स्थित अपने निवास से कार्यकर्ताओं के साथ कार द्वारा दिल्ली बॉडर के लिए कूच कर गए। राकेश टिकैत ने कहा कि आज कोई फैसला नहीं हो पाएगा। क्योंकि आज सब लोग अलग-अलग बॉर्डर पर रहेंगे। फिर बाद में एक मीटिंग होगी उसमें फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।

शेयर करें