मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेशः कटनी में बारिश का कहर, दमोह-कटनी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की मिट्टी कटी, कई ट्रेनें प्रभावित

Rajni

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बारिश का कहर जारी है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया तो कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर जाने से दो पहिया वाहन तक डूब गए।

katani railway track
शेयर करें

कटनी। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बारिश का कहर जारी है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया तो कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर जाने से दो पहिया वाहन तक डूब गए। दुकानों में पानी घुस जाने से दुकानदारों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा।

बुधवार दिनभर और गुरुवार सुबह से ही बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण दमोह-कटनी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की मिट्टी बह गई। जिससे कुछ ट्रेनों का परिचालन बंद किया गया है।

कटनी में बुधवार रात तेज बारिश हुई थी, जिससे सलैया यार्ड के पार रेलवे ट्रैक की मिट्टी बह गई। भारी बारिश से बीना-कटनी मुड़वारा मेमू रद्द की गई तो बीना-कटनी एक्सप्रेस को सुमरेरी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। इसके अलावा कामायनी एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया।

एक रेल अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात हुई भारी बारिश के चलते सलैया स्टेशन के पास डाउन ट्रैक की मिट्टी बह गई थी। रेल परिचालन की सुरक्षा के चलते सुबह 6 बजे ट्रेनों को रोका गया। मरम्मत के बाद पुनः रेल परिचालन नियंत्रित गति से शुरू कराया गया।

इस दौरान तीन ट्रेनें निरस्त हुई हैं, जिसमें कटनी बीना मेमू, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस सहित दमोह-कटनी एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं कामायनी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है।

पांच घंटे से मरम्मत कार्य के चलते 22177 महानगरी एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, दयोदय एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस को बीना-कटनी के बीच पड़ने वाले अलग-अलग स्टेशनों में रोका गया था। जिसके चलते 8 से 10 घंटे ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

टैग: station
शेयर करें