मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः अयोध्या में रामलला की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुरुक्षेत्र में भी उत्साह

Rakesh

अयोध्या में रामलला की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी खासा उत्साह है। कुरुक्षेत्र के विख्यात श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा व रामचरितमानस पाठ के साथ साथ सफाई अभियान भी चलाया गया। मंदिर संरक्षक पण्डित प्रेम शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा।

ram mandir
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। अयोध्या में रामलला की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी खासा उत्साह है। कुरुक्षेत्र के विख्यात श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा व रामचरितमानस पाठ के साथ साथ सफाई अभियान भी चलाया गया। मंदिर संरक्षक पण्डित प्रेम शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा।

श्री दक्षिणमुखी मंदिर संरक्षक पण्डित प्रेम शर्मा ने कहा कि आज सारा देश राममय है और इस आनंद को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। श्रीदक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भी 22 जनवरी को प्रातःकाल से रात्रिकाल तक कार्यक्रम चलेंगे।  राम मेहर आचार्य कहते हैं कि यह रामलला की प्रतिष्ठा नहीं 500 वर्षों में सबसे बड़ी दीपावली का उत्सव है। देवी दयाल घराडसी कहते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सब उत्साहित हैं और उत्सुकता से 22 जनवरी का इंतजार है।

टैग: haryana
शेयर करें