मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः राम मंदिर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, भगवान श्रीराम का ध्वज खरीदने को लग रही भीड़

Rakesh

22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग अपने घर से जा रहे हैं और अपने घरों पर भगवान श्रीराम के ध्वज भी लगा रहे हैं। जिससे अंबाला में ध्वजों की बिक्री भी काफी बढ़ गई है। दुकानदारों की मानें तो जितनी भीड़ दिवाली पर होती है उससे दोगुनी भीड़ इनदिनों दुकानों पर लग रही है।

jai sri ram
शेयर करें

अंबाला। 22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग अपने घर से जा रहे हैं और अपने घरों पर भगवान श्रीराम के ध्वज भी लगा रहे हैं। जिससे अंबाला में ध्वजों की बिक्री भी काफी बढ़ गई है। दुकानदारों की मानें तो जितनी भीड़ दिवाली पर होती है उससे दोगुनी भीड़ इनदिनों दुकानों पर लग रही है।

आम जनता का कहना है कि कई सालों बाद यह दिन आया है और इसे हम दिवाली के रूप में मनाएंगे। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहे है। इस समारोह को लेकर देशभर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इस दिन को दिवाली के रूप में मनाने के लिए लगे हुए हैं। जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहा है वैसे ही भगवान राम से जुड़े ध्वज की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। अंबाला शहर के सबसे प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहर लगे झंडों को लोग खरीद कर अपने घरों में लगा रहे हैं।

दुकानदारों ने बताया कि छोटे से लेकर बड़ों तक में उत्साह है। बच्चों में भी इतना उत्साह है कि वह अपनी साइकिलों पर लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 तारीख उनके लिए दिवाली है। जिस प्रकार दिवाली से पहले ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है इस तरह आजकल भी लोग झंडा लेने आ रहे हैं और दुकान पर भीड़ लगी रहती है। ध्वज लेने आए ग्राहकों ने बताया कि 22 जनवरी को भगवान राम अपने घर आ रहे हैं। इस दिन को हम दिवाली के रूप में मनाएंगे। ध्वज लेकर अपने घरों पर लगाएंगे। उनके आने से पहले ही पूरे देश में अलग ही उत्साह है।

टैग: haryana
शेयर करें