मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः सफाई अभियान में हजारों भाई-बहनों ने लिया भाग

Rakesh

संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन, मुहिम के दूसरे चरण के अंतर्गत बाडी माजरा पुल से लेकर ग्रे पेलिकन रेस्ट हाउस तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें हजारों सेवा दल के भाई बहनों से स्वेच्छा से सेवाएं दी।

clean india
शेयर करें

यमुनानगर। संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन, मुहिम के दूसरे चरण के अंतर्गत बाडी माजरा पुल से लेकर ग्रे पेलिकन रेस्ट हाउस तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें हजारों सेवा दल के भाई बहनों से स्वेच्छा से सेवाएं दी।

मुख्य अभियान की शुरुआत सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजापिता रमित जी ने अपने कर कमलों द्वारा दिल्ली स्थित यमुना घाट से की। ज्ञात रहे कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य किए जाते हैं।

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज भी यही कहा करते थे कि प्रदूषण अंदर का हो  या बाहर का, दोनों हानिकारक है। संयोजक बलदेव सिंह जी ने बताया कि आज पूरे भारतवर्ष में 27 राज्यों एवं अनेक केंद्र प्रशासित राज्यों के 900 से भी अधिक शहरों की 3000 से भी अधिक शाखाओं में 1500 से भी अधिक स्थान से यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

टैग: haryana
शेयर करें