मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय में नौकरी का दिया झांसा और ऐंठ लिया तीन लाख 70 हजार

Rajni

यूपी की वाराणसी में नौकरी की चाह में युवती ने तीन लाख 70 हजार गंवा दिए। पीड़िता नौकरी की तैयारी कर रही थी।

fraud
शेयर करें

वाराणसी। यूपी की वाराणसी में नौकरी की चाह में युवती ने तीन लाख 70 हजार गंवा दिए। पीड़िता नौकरी की तैयारी कर रही थी।इस दौरान उसकी मुलाकात अनुराग पांडेय नाम के युवक से हुई। उसने केंद्रीय विद्यालय में नौकरी का झांसा दिया और तीन लाख 70 हजार रुपए ऐंठ लिए।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चुनार थाना क्षेत्र के चेरा के पूरा की रहने वाली पीड़िता अर्चना मौर्य का आरोप है कि संकट मोचन के पीछे गली में किराए पर रह कर तैयारी कर रही थी। इस दौरान बगल के कमरे में रहने वाले अनुराग पांडेय ने केंद्रीय विद्यालय में जेएसए के पद पर वैकेंसी निकलने के बारे में जानकारी दी।

पैसा लेने के बाद आरोपित ने बंद कर दिया अपना मोबाइल 

अर्चना ने फार्म भरा और परीक्षा भी दी। परीक्षा देने के बाद आरोपित उससे मिला और एक लाख 20 हजार लिया। कुछ दिन बीतने के बाद फाइनल रिजल्ट आने की बात कर 20 अप्रैल को ढाई लाख और ले लिया। पैसा लेने के बाद आरोपित ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

इधर वैकेंसी का रिजल्ट आने के बाद नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर आरोपित के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराई है। आरोपित मूलरूप से गाजीपुर जिले के सहादतपुर का रहने वाला है और सामनेघाट में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहता है।

टैग: education
शेयर करें