मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR
क्षेत्रीय

कर्नाटक: बेंगलुरु में एक शख्स ने प्रेमिका की 3 साल की बच्ची के साथ किया रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

बेंगलुरु में हुई शर्मसार कर देने वाली घटना, आरोपी ने पहले तीन साल की बच्ची से रेप किया और फिर मासूम की हत्या कर दी. बच्ची की मां फैक्ट्री में काम करने गई थी, उसी दौरान आरोपी ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया. आरोपी के लड़की की मां से भी अवैध संबंध थे।

शेयर करें

Bengaluru crime news: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई शर्मसार कर देने वाली घटना, मंगलवार को एक व्यक्ति ने नशे की हालत में 3 साल की मासूम के साथ रेप किया उसके बाद उसकी हत्या कर दी. घटना कामाक्षीपाल्य थाना क्षेत्र की है. मां बच्चे के साथ अकेली रह रही थी. आरोपी के साथ उसके एक साल से अवैध संबंध थे. जब बच्ची की मां एक गारमेंट्स फैक्ट्री में काम करने जाती थी तो आरोपी करीब एक साल से बच्ची की देखभाल कर रहा था.

आरोपी ने एक दिन पहले बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने IPC की धारा 376, 402 और POCSO के तहत मामला दर्ज कर लिया, जिसके बाद आरोपी को बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि जब आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय वो नशे में था. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो गांजे का नशा करता है.

आपको ब्त्गा दें कि, ऐसी ही एक घटना झारखंड के गोड्डा जिले से सामने आई थी. यहां तीन साल की बच्ची के साथ 18 साल के पड़ोसी युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. ये घटना 26 जनवरी की थी, घर के बाहर केल रही बच्ची को पहले युवक अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

शेयर करें