मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

क्रिकेट वर्ल्ड कपः इकाना स्टेडियम में होने वाले मैचों के टिकट 1 सितंबर से ऑनलाइन मिलेंगे  

Rakesh

यूपी की राजधानी लखनऊ में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इकाना स्टेडियम में होने वाले मैचों के टिकट 1 सितंबर से ऑनलाइन मिलेंगे। क्रिकेट वर्ल्ड कप के टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 1 अक्टूबर के बाद होने के आसार है।

cricket
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इकाना स्टेडियम में होने वाले मैचों के टिकट 1 सितंबर से ऑनलाइन मिलेंगे। क्रिकेट वर्ल्ड कप के टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 1 अक्टूबर के बाद होने के आसार है।

इकाना स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांच मुकाबले आयोजित होने हैं। 1 सितंबर से लखनऊ के अलावा धर्मशाला और मुंबई में होने वाले मुकाबले के टिकट भी ऑनलाइन मिलेंगे। अभी बीसीसीआई और यूपीसीए ने टिकट दरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

लखनऊ में सबसे महंगा टिकट 29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले का बताया जा रहा है। लोगों को गेट नंबर 2 से मैच के ऑफलाइन टिकट मिलेंगे।

शेयर करें