मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
टेलीविजन

Jayeshbhai Jordaar Trailer Out : रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर जारी, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

इंडिया वॉइस

फिल्म की कहानी गुजरात के एक गांव और एक गुजराती परिवार की है।

शेयर करें

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का शानदार ट्रेलर मंगलवार को जारी हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में रणवीर एक गुजराती शख्स की भूमिका में हैं। तो शालिनी पांडे रणवीर सिंह की वाइफ के रोल में हैं। वहीं बोमन ईरानी रणवीर सिंह के पिता और रत्ना पाठक रणवीर की मां के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी गुजरात के एक गांव और एक गुजराती परिवार की है।

फिल्म का ट्रेलर देख कर साफ पता चलता है कि फिल्म में भ्रूण हत्या जैसे सामजिक मुद्दे को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह के पिता यानी बोमन ईरानी एक गांव के सरपंच हैं और उन्हें एक पोता चाहिए। लेकिन रणवीर दूसरी बार भी बेटी के पिता बनने वाले होते हैं। डिलीवरी से पहले रणवीर की पत्नी के गर्भ में लड़का है या लड़की इसका पता करने के लिए अल्ट्रासाउंड होता है, जिसमें डॉक्टर इशारे से लड़का होने पर डॉक्टर जय श्री कृष्णा मतलब बेटा होगा और जय माता दी कहने पर लड़की होगी बताती है। वहीं ट्रेलर में दिखाया गया है कि जैसे ही रणवीर को पता चला है कि दूसरी भी बेटी होने वाली है तो उसकी जान बचाने के लिए रणवीर अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के साथ भाग जाता है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के लेखक-निर्देशक दिव्यांग ठक्कर हैं। फिल्म को आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शेयर करें