मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में भीषण हादसाः ट्रक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, मां, बेटा और बेटी की मौत, गांव में छाया मातम

Rakesh

यूपी के मैनपुरी जिले में ट्रक ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटा और बेटी शामिल हैं। मृतकों की पहचान मां नीलम (36), बेटा अर्पित (7) और पायल (4) के रूप में हुई है।

victim
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में ट्रक ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटा और बेटी शामिल हैं। मृतकों की पहचान मां नीलम (36), बेटा अर्पित (7) और पायल (4) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मृतक महिला का पति दुकान से सामान खरीद रहा था। दोनों बच्चे बाइक पर बैठे थे व पत्नी पास खड़ी थी। इसी दौरान ट्रक ने तीनों को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कन्नौज जिले के जसमेडी गांव के हैं। हादसा किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर में हुआ। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया।

शेयर करें