Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में भीषण हादसाः मैनपुरी में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चार महिलाओं की मौत, परिजनों में कोहराम

UP में भीषण हादसाः मैनपुरी में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चार महिलाओं की मौत, परिजनों में कोहराम

यूपी के मैनपुरी जिले के भोगांव में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रॉली में महिलाएं और पुरुष सवार थे जो नामकरण संस्कार से शामिल होकर लौट रहे थे।

By HO BUREAU 

Updated Date

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले के भोगांव में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रॉली में महिलाएं और पुरुष सवार थे जो नामकरण संस्कार से शामिल होकर लौट रहे थे।

पढ़ें :- मैनपुरी में बाल-बाल बचे छात्र, ट्रक ने स्कूल बस में मारी टक्कर

कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र स्थित कुंवरपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री की शादी बिछवां थानाक्षेत्र के बेलधारा गांव में शादी हुई है। उनकी पुत्री ने 10 दिन पहले पुत्र को जन्म दिया था। शुक्रवार को उसका नामकरण संस्कार था। वीरेंद्र सिंह अपने परिवारीजनों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से बेलधारा गांव गए थे।

शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। भोगांव क्षेत्र में द्वारकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई। चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और लाइट की मरम्मत करने लगा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली में बैठी फूलमती पत्नी अवधेश, रमाकांति पत्नी दफेदार, संजय देवी पत्नी राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। सभी मृतक और घायल कुंवरपुर छिबरामऊ गांव के निवासी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com