मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

Tushar Kalia ने Triveni Barman से शाही अंदाज में रचाई शादी, तस्वीर हुई वायरल, देखें

इंडिया वॉइस

स्टंट बेस्ट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' के विनर और पॉपुलर कॉरियोग्राफर तुषार कालिया यूथ के बीच काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। फैंस उनके डांस को काफी पसंद करते हैं, जिस वजह से लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

शेयर करें

स्टंट बेस्ट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर और पॉपुलर कॉरियोग्राफर तुषार कालिया यूथ के बीच काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। फैंस उनके डांस को काफी पसंद करते हैं, जिस वजह से लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

वहीं, अब तुषार ने अपने फैंस को एक गुडन्यूज दी है। कॉरियोग्राफर ने अपनी लेडीलव त्रिवेणी बर्मन से शादी रचा ली और अब कपल की तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इन फोटो मे तुषार कालिया और त्रिवेणी बर्मन अपनी शादी की हर रस्म को एंजॉय करते दिख रहे हैं।

तुषार कालिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी लेडीलव का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। तुषार कालिया ने अपनी इस फोटोज के साथ कैप्शन में ‘ब्लेस्ड’ लिखा है और अब फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। अर्जुन बिजलानी और धर्मेश येलांडे ने इस फोटो पर कमेंट किया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tushar Kalia (@thetusharkalia)

सोशल मीडिया पर तुषार और त्रिवेणी की और भी वेडिंग फोटोज सामने आई हैं, जिसमें त्रिवेणी काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने अपना वेडिंग लुक लाल रंग के लहंगे के साथ गोल्डन-ग्रीन की ज्वेलरी से पूरा किया है, जिसमें वह कमाल की लगीं।

वहीं, तुषार कालिया भी अपनी शादी की तस्वीरों में किसी से कम नहीं लग रहे हैं। उन्होंने अपने खास दिन पर ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ मैचिंग पगड़ी पहनी। साथ ही गले में क्रीम और ग्रीन कलर की मालाएं पेयर की थीं। तुषार कालिया और त्रिवेणी बर्मन ने फैंस की नजरों से छुपकर शादी रचाई थी। उनके इस खास दिन पर सिर्फ परिवारवालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त नजर आए थे।

तुषार और त्रिवेणी ने अपने प्री वेडिंग फंक्शन में भी खूब मस्ती की थी। दोनों की हल्दी सेरेमनी की फोटोज भी सामने आई थीं, जिसका थीम पीला रखा गया। कपल ने इस खास दिन पर पीले रंग के आउटफिट पहने थे।

शेयर करें