मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः सोनभद्र में दो बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, दो की जान गई  

Rajni

यूपी के सोनभद्र जिले में रायपुर थाना क्षेत्र के भैरमपुर के पास रविवार की सुबह हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। भैरमपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी।

bike accident
शेयर करें

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले में रायपुर थाना क्षेत्र के भैरमपुर के पास रविवार की सुबह हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। भैरमपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक घायल हुए हैं।

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के करमाव गांव निवासी गोपाल (40) अपने रिश्तेदार झरना गांव निवासी राजेश (35) के साथ किसी काम से बिहार गया था। रविवार की सुबह दोनों लौट रहे थे।

रायपुर थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर तीन लोग करमाव गांव निवासी कमलेश (40), नौगढ़ के मरवटिया निवासी राजू और श्यामलाल सवार थे। जहां डॉक्टरों ने गोपाल और राजेश को मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें