मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

Rajni

मंगलवार (13 जून) की देर रात उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड की सीमा में घुस रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। चोली क्षेत्र में दोनों ओर से चली ताबड़तोड़ फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

roorkee injured
शेयर करें

रुड़की। मंगलवार (13 जून) की देर रात उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड की सीमा में घुस रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। चोली क्षेत्र में दोनों ओर से चली ताबड़तोड़ फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। जबकि अन्य बदमाश फरार हो गए। घायल दोनों बदमाशों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश उत्तर प्रदेश की ओर से उत्तराखंड की सीमा में भगवानपुर बॉर्डर की ओर से प्रवेश करने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया तो बदमाश चेकिंग देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी।

घायल बदमाशों के नाम अंकुर पुत्र मोहर सिंह निवासी ननौता सहारनपुर व उपकार पुत्र स्वराज निवासी रामपुर मनिहारन सहारनपुर हैं। मामले की जानकारी पाकर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर बीएस चौहान समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और अन्य बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गंगनहर में एक घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। साथ ही साथ कोतवाली क्षेत्र में भी घर में घुसकर महिला के साथ चेन लूटा गया था। जिसको लेकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया था।

वहीं पुलिस को सूचना मिली कि सहारनपुर के कुछ बदमाश चोली क्षेत्र में रुके हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

इस दौरान बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से दो बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

शेयर करें