मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः स्टाफ भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते दो युवक गिरफ्तार

Rakesh

देहरादून में भारतीय वन्य जीव संस्थान में मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों रविवार को पटेलनगर थाना क्षेत्र के राजा राममोहन राय पब्लिक स्कूल में परीक्षा दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के जींद जिले के निवासी हैं।

accused arrest
शेयर करें

देहरादून। देहरादून में भारतीय वन्य जीव संस्थान में मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों रविवार को पटेलनगर थाना क्षेत्र के राजा राममोहन राय पब्लिक स्कूल में परीक्षा दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के जींद जिले के निवासी हैं।

जानकारी के मुताबिक राजा राममोहन राय पब्लिक स्कूल पटेलनगर में भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ पद की परीक्षा कराई जा रही थी। परीक्षा के दौरान भारतीय वन्यजीव संस्थान की चेकिंग टीम ने दो युवकों को परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल कर नकल करते हुए पकड़ा।

पकड़े गए युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया। जिस पर उक्त दोनों युवकों के खिलाफ पटेलनगर में नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

टैग: arrest youth
शेयर करें