मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
खेल

ICC Under 19 World Cup : चोटिल सोनी बेकर की जगह बेंजामिन क्लिफ इंग्लैंड टीम में शामिल

इंडिया वॉइस

किसी खिलाड़ी के प्रतिस्थापन के लिए आईसीसी के तकनीकी समिति की स्वीकृति की आवश्यकता होती है

शेयर करें

जॉर्ज टाउन : यॉर्कशायर के गेंदबाज बेंजामिन क्लिफ को मौजूदा आईसीसी अंडर -19 पुरुष विश्व कप 2022 के लिए चोटिल तेज गेंदबाज सोनी बेकर की जगह इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। बेकर की पीठ में चोट है और वह टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।

बता दें कि किसी खिलाड़ी के प्रतिस्थापन के लिए आईसीसी के तकनीकी समिति की स्वीकृति की आवश्यकता होती है, जिसके बाद प्रतिस्थापन खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में जोड़ा जा सकता है।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, “आईसीसी ने पुष्टि की है कि अंडर -19 पुरुष विश्व कप 2022 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने बेंजामिन क्लिफ को इंग्लैंड टीम में सोनी बेकर के प्रतिस्थापन के रूप में मंजूरी दे दी है।”

आईसीसी के अनुसार, इवेंट टेक्निकल कमेटी में चेयर क्रिस टेटली (आईसीसी हेड ऑफ इवेंट्स), बेन लीवर (आईसीसी सीनियर इवेंट मैनेजर), फ़ॉवाज़ बक्श (टूर्नामेंट डायरेक्टर) रोलैंड होल्डर (सीडब्ल्यूआई प्रतिनिधि) एलन विल्किंस और रसेल अर्नोल्ड (दोनों स्वतंत्र प्रतिनिधि) शामिल हैं। इंग्लैंड का अगला मुकाबला कनाडा से होगा।

शेयर करें