मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

मध्य प्रदेशः पुलिस के व्यवहार से दुखी दिव्यांग ने की आत्महत्या

Rajni

मध्यप्रदेश के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों से परेशान होकर दिव्यांग ने सुसाइड कर लिया। दिव्यांग युवक का नाम मोहन पाल है। वह चाय की दुकान चलाता है।

Divyang
शेयर करें

इंदौर। मध्यप्रदेश के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों से परेशान होकर दिव्यांग ने सुसाइड कर लिया। दिव्यांग युवक का नाम मोहन पाल है। वह चाय की दुकान चलाता है। मंगलवार को दोपहर में शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने अशब्द कहकर भगा दिया। इसके बाद वॉट्सएप पर लिखकर दिव्यांग युवक ने सुसाइड कर लिया।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र का रहने वाला मोहन पिता अमन पाल ने बिहार के ग्राम सहरसा जाकर एक व्यक्ति को शादी कराने के नाम पर तकरीबन 95 हजार दिए थे। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद बिहार से मोहन के पास बिहार पुलिस बनकर अनजान लोगों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया कि वह बिहार से लड़की अगवा करने का अपराधी है। अब उसे बिहार पुलिस गिरफ्तार करेगी।

इस घटना के चलते मोहन पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। इसी को लेकर मोहन ने मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन भी दिया था। उसी दिन अपनी शिकायत लेकर द्वारकापुरी थाने भी पहुंच गया था।

पुलिस के अनुसार ड्यूटी पर मौजूद एसआई ने मोहन को बताया कि उसके साथ ठगी का केस बिहार में हुआ है और प्रकरण भी बिहार में किया जाएगा। जिस पर मोहन घर लौट आया और देर रात फांसी के फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली

टैग: bihar police
शेयर करें