मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

उर्फी जावेद बनी जादू, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Rakesh

उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है। जो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ने खुद को ऊपर से नीचे तक पूरा ढक लिया है। बस उनके होंठ,आंख और हांथों की उंगलियां दिख रही है।

URFI
शेयर करें

मुंबई। हमेशा अपने अतरंगी लुक के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद खबरों में बनी रहती हैं। हर बार लोग उन्हें  उनके कपड़ों के लिए ट्रोल करते थे। ऐसे में अब उर्फी जावेद ने अपना पूरा लुक ही बदल लिया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है।इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ने खुद को ऊपर से नीचे  तक पूरा ढक लिया है। बस उनके होंठ,आंख और हांथों की उंगलियां दिख रही हैं। उनके इस वीडियो  पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

उर्फी को बताया जादू की मुंहबोली बहन

उर्फी जावेद के इस लुक पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये तो जादू की मुंहबोली बहन लग रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भागो-भागो भूत आया। एक और यूजर ने लिखा- ये उर्फी जावेद नहीं हो सकती है।

बता दें कि उर्फी जावेद ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 2016 में की थी।इसके बाद वो बिग बॉस ओटीटी और स्पिल्ट्सविला में भी नजर आई थीं। उर्फी जावेद ने बेहद ही कम वक्त में अपनी अलग पहचान बना ली है। इतना ही नहीं उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी आए दिन वायरल होता रहता है।

अपने लुक से करती हैं फैंस को हैरान

उर्फी जावेद को देखकर फैंस पहली बार नहीं चौके हैं। उनके हर आउटफिट को देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं। बता दें कि उर्फी जावेद ने टेलीफोन की तार से लेकर बिजली की तार तक की ड्रेस पहनी है।  इतना ही नहीं उन्हें हाल ही में सिम कार्ड, सिक्कों और ब्लेड से बनी भी ड्रेस पहनी थी। ऐसे में ये कहना सही होगा कि उर्फी अपने आउटफिट से फैंस को हमेशा हैरान कर देती है।

शेयर करें