मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड के सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कही ये बात, पढ़ें

इंडिया वॉइस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए पहुंचे हुए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र को जोशीमठ संकट की रिपोर्ट सौंपी है।

शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए पहुंचे हुए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र को जोशीमठ संकट की रिपोर्ट सौंपी है।

गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जोशीमठ के बचाव के लिए तमाम तरह के प्रयास जारी हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, हम उसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ऐसे में जो परिवार आपदा की चपेट में आए हैं उन्हें रेस्क्यू कर बाकी का काम सामान्य तौर पर जारी है। केंद्र सरकार लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में रिपोर्ट सौंपी। भट्ट के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि संगठन एक टीम को तत्काल जोशीमठ भेजा। उन्होंने खुद वहां कैंप किया और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहां मोर्चा संभाला। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने से लेकर राहत कार्यों तक में पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने से लेकर उनके लिए अंतरिम राहत राशि का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से भूगर्भीय व अन्य अध्ययन कराए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से दिए जा रहे सहयोग के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

वही, मौसम विभाग के अनुसार जोशीमठ में बारिश के कारण हालात और खराब हो सकते हैं। ऐसे में 23 और 27 जनवरी के बीच जोशीमठ में तेज बारिश की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही इलाके में बर्फबारी से भी लोगों की मुश्किले बढ़ सकती है। ऐसे में प्रशासन तमाम तैयारियों में जुट गया है।

शेयर करें