मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Earthquake: उत्तरकाशी में आया 3.1 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की सूचना नहीं

इंडिया वॉइस

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि सोमवार तड़के उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया.

शेयर करें

Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सोमवार तड़के करीब 1:50 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी. नीचे थी. इस भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 24 किमी. दूर पूर्व-दक्षिणपूर्व (ESE) में था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक ट्वीट में उत्तरकाशी में आए इस भूकंप की जानकारी दी. इससे पहले उत्तराखंड के ही टिहरी में 6 नवंबर को रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर 4.5 की तीव्रता का एक भूकंप आया था.

आपको बता दें कि इससे पहले 16 दिसंबर को भी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रात 10 बजकर 02 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. हालांकि भूकंप की वजह से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. 

इससे पहले महाराष्ट्र के सांगली में गुरुवार शाम करीब 5:18 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जानकारी के मुताबिक वहां 2.7 तीव्रता का भूकंप आया है. भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी भीतर देखा गया है.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 9 नवंबर को भी तड़के 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था. ये भूकंप नेपाल में 6.3 तीव्रता के अपेक्षाकृत मजबूत भूकंप के बाद आया. जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में जमीन के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया था कि नेपाल में आए भूकंप का केंद्र नेपाल के दोटी जिले में दिपायल था. इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. हिमालयी देश नेपाल में भूकंप के इन झटकों के बाद घर ढहने की घटना में कई लोगों की मौत हुई थी.

शेयर करें