1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Vaccination : टीकाकरण में 30 साल की सबसे बड़ी कमी, ढाई करोड़ बच्चों को नहीं लगे जरूरी टीके

Vaccination : टीकाकरण में 30 साल की सबसे बड़ी कमी, ढाई करोड़ बच्चों को नहीं लगे जरूरी टीके

नवजात बच्चों के टीकाकरण में सबसे ज्यादा गिरावट भारत, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, इथियोपिया और फिलीपींस में आई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जेनेवा, 16 जुलाई। कोरोना महामारी ना सिर्फ दुनिया भर के लिए जानलेवा संकट बनी, बल्कि बच्चों के लिए दोहरी मुसीबत का सबब बन कर आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूनीसेफ के मुताबिक बीते साल टीकाकरण में 30 साल की सबसे बड़ी गिरावट सामने आई है और दुनिया के ढाई करोड़ बच्चों को मूलभूत रूप से जरूरी टीके नहीं लग सके हैं।

पढ़ें :- पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे सेशेल्स, राष्ट्रपति हर्मिनी ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से किया स्वागत

नवजातों के टीकाकरण में सबसे बड़ी गिरावट

WHO और यूनिसेफ के मुताबिक पिछले करीब 30 सालों में नवजातों के टीकाकरण में सबसे बड़ी गिरावट 2021 में आई। डिप्थीरिया, टेटनस और काली खांसी (DTP) से बचाव की 3 खुराक लेने वाले बच्चों की संख्या में 2019 में 5 फीसदी गिरावट आई थी जो 2021 में 81 फीसदी हो गई। नतीजतन 2021 में ही 2.5 करोड़ बच्चों का DTP वैक्सीन का एक या उससे ज्यादा डोज छूट गया। ये गिरावट 1991 के बाद की सर्वाधिक गिरावट है। इस गिरावट के पीछे कोरोना भी एक बड़ी वजह है। कोरोना के कारण टीकों की आपूर्ति पर असर पड़ा है और स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा ध्यान महामारी से बचाव में लगने से इस कार्य के लिए संसाधन कम हो गए।

बाल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक स्थिति

यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने कहा कि टीकाकरण में भारी कमी बाल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक स्थिति है। हम बाल टीकाकरण में लगातार सबसे बड़ी गिरावट के गवाह हैं। कोरोना की बाधाओं और लॉकडाउन के परिणामस्वरूप बीते साल महामारी के बुरे नतीजे आने थे। वो लगातार गिरावट हम देख रहे हैं। नवजात बच्चों के टीकाकरण में सबसे ज्यादा गिरावट भारत, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, इथियोपिया और फिलीपींस में आई है।

पढ़ें :- बलूच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया गया नॉमिनेट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com