मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

विराट कोहली का 34वां जन्मदिन आज, एक्ट्रेस अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, पढ़ें

इंडिया वॉइस

क्रिकेटर विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन के खास मौके पर अनुष्का ने एक प्यारा सा पोस्ट किया है और क्यूट तस्वीरों के साथ बधाई दी है।

शेयर करें

क्रिकेटर विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन के खास मौके पर अनुष्का ने एक प्यारा सा पोस्ट किया है और क्यूट तस्वीरों के साथ बधाई दी है।

अनुष्का ने विराट के जन्मदिन पर चार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विराट का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। तीन तस्वीरों में विराट जहां मस्तीखोर अंदाज में नजर आ रहे हैं तो एक तस्वीर में वो बेटी के साथ नजर आ रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

हालांकि इस तस्वीर में बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। विराट की इन तस्वीरों को फैन्स औऱ सेलेब्स खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट की तस्वीरें शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। अनुष्का ने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘इट्स योर बर्थडे माय लव… तो मैंने बेस्ट एंगल्स और फोटोज चुनी हैं इस पोस्ट के लिए…, हर हालात और वक्त और तरीके में बहुत सारा प्यार।’ अनुष्का के पोस्ट को कई सेलेब्स ने भी लाइक और कमेंट किया है।

याद दिला दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के रूम का वीडियो वायरल होने पर गुस्सा जाहिर किया था। अनुष्का ने लिखा था, ‘पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जब फैन्स ने हम पर जरा भी रहम नहीं किया लेकिन यह तो सबसे खराब चीज थी। बहुत ही घटिया और मानवता का उल्लंघन है।

जो भी इसे देखकर यह सोचता है कि सेलिब्रिटी हो तो डील करना पड़ेगा, उसे पता होना चाहिए कि आप भी समस्या का हिस्सा हैं। थोड़ा आत्म संयम रखने से सबको मदद मिलती है। साथ ही जब आपके बेडरूम में ऐसा हो सकता है तो सीमा कहां बची?’

शेयर करें