मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
दिल्ली

वीरेन्द्र सचदेवा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- सरदार अरविंदर सिंह लवली अपनी पार्टी से जुड़े 1984 दंगों के दोषी नेताओं के विरुद्ध चलाते अभियान

Rakesh

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि कांग्रेस दिल्ली में अपना जनाधार पूरी तरह खो चुकी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली अपनी पार्टी के बचेखुचे जनाधार केजरीवाल को भेंट कर उनसे गठबंधन करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने दिल्ली के भाजपा सांसदों को लेकर एक अभियान की घोषणा की है।

delhi bjp president
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि कांग्रेस दिल्ली में अपना जनाधार पूरी तरह खो चुकी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली अपनी पार्टी के बचेखुचे जनाधार केजरीवाल को भेंट कर उनसे गठबंधन करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने दिल्ली के भाजपा सांसदों को लेकर एक अभियान की घोषणा की है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता यह देखकर स्तब्ध है कि अरविंद केजरीवाल जिस अरविंदर सिंह लवली को भ्रष्ट मंत्री कहते थे, आज वही लवली खुद अरविंद केजरीवाल से गठबंधन को उत्सुक है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली के सांसदों एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच है और वर्तमान में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों के माध्यमों से दिल्ली की जनता के बीच है। श्री सचदेवा ने कहा कि बेहतर होता कि भाजपा सांसदों के कार्यों की समीक्षा के लिए अभियान चलाने के बजाए सरदार अरविंदर सिंह लवली अपनी पार्टी से जुड़े 1984 दंगों के दोषी नेताओं के विरुद्ध अभियान चलाते।

टैग: politics
शेयर करें