मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा हादसाः मंगलौर में ईंट भट्टे की गिरी दीवार, छह की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Rakesh

रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया। दीवार के नीचे दबने से छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Wall of brick kiln collapsed in Mangalore
शेयर करें

रुड़की। रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया। दीवार के नीचे दबने से छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में सान्वी ब्रिक फील्ड के नाम से ईंट भट्टा है। मंगलवार सुबह अचानक ईंट भट्ठे की एक दीवार गिर गई। हादसे के बाद चारों ओर चीखपुकार मच गई। लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो पता लगा कि कई लोग इस दीवार के नीचे दब गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

वहीं हादसे की जानकारी पाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एएसडीएम विजय नाथ शुक्ला, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर बीएस चौहान आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। अलग-अलग टीमें बनाकर बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया गया है कि मौके से पांच लोगों के शव निकाले गए जबकि दो घायल अवस्था में थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा लेकिन उनमें से भी एक की मौत हो गई। जेसीबी के माध्यम से ईंटों के ढेर को हटाया जा रहा हैं।

घटना मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। वहीं मलबे से एक मवेशी का शव भी बरामद हुआ है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि लवली ग्राम में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से तकरीबन दस लोग घायल हुए थे। जिनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी है बाकी अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी सख्त कार्रवाई होगी। वह की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संपूर्ण घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।जिलाधिकारी ने घायलों का अच्छा से अच्छा इलाज कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मृतकों में मुकुल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम उदलहेडी थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार आयु 26 वर्ष, साबिर पुत्र महबूब आयु 20 वर्ष निवासी ग्राम मिमलाना जनपद मुजफ्फरनगर, अंकित पुत्र धर्मपाल आयु 40 वर्ष निवासी ग्राम उदलहेडी थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार,बाबूराम पुत्र कालूराम निवासी ग्राम लाहबोली थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार 50 वर्ष, जग्गी पुत्र बिसम्बर निवासी ग्राम पिन्ना जनपद मुजफ्फरनगर, समीर पुत्र महबूब निवासी ग्राम मिमलाना जनपद मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

शेयर करें