मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कौन है सदफ जाफर जिन्हें कांग्रेस ने बनाया है लखनऊ से अपना उम्मीदवार ? पढ़ें पूरी खबर

इंडिया वॉइस

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी 125 उम्मीदवारों की सूची में जहां एक तरफ कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की माँ आशा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सेंट्रल से कांग्रेस ने सदफ जाफर को टिकट दिया है।

शेयर करें

UP Assembly Election 2022 : लखनऊ के परिवर्तन चौक पर CAA-NRC कानून के विरोध में जुटी भीड़ के हिंसा के बाद शहर में लगी होर्डिंग में टॉप पर सदफ जाफर रही। सदफ जाफर को फरार मानते हुए शहर में लखनऊ पुलिस और जिला प्रशासन ने होर्डिंग लगायी थी, और आज उसी सदफ जाफर को कांग्रेस ने लखनऊ मध्य विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजक भी रह चुकी हैं सदफ जाफर 

सदफ जाफर का नाम लखनऊ में CAA-NRC कानूनों के विरोध के लिए पहचाना जाता रहा है। सदफ वैसे कांग्रेस की महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजक भी रही हैं। सदफ जाफर को कांग्रेस ने लखनऊ मध्य विधानसभा से उतार कर सीधे तौर पर भाजपा का चुनौती दी है।

बता दें कि 2017 में लखनऊ मध्य विधानसभा से भाजपा के मंत्री ब्रजेश पाठक विधायक चुनाव जीते थे और इस सीट पर 2017 में कांटे की टक्कर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास महरोत्रा चुनाव हार गए थे।

आसान नहीं है ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को जीना – सदफ जाफर

लखनऊ मध्य विधानसभा में हिन्दू, मुस्लिम दोनों ही आबादी पर्याप्त है। CAA-NRC के विरोध में बड़ी संख्या में मध्य विधानसभा के चेहरे चिन्हित किये गये थे। इसमें CAA विरोध कई चेहरों टिकट की उम्मीद लगाये हुए हैं और इसमें सदफ प्रमुख चेहरे के रुप में रही जो कांग्रेस से टिकट प्राप्त कर चुकी है।

सदफ जाफर ने बीते दिनों अपने संदेश में कहा कि आसान नहीं है ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को जीना। पेट पर लात खाकर महीनों खून रिसा है, नील रहे हैं, एक डिग्री तापमान में बीस दिन की जेल सही है। सौ होर्डिंग पर अपनी तस्वीर नाम व पता देखा है। कचहरी, धमकी, गाली, ईर्ष्या, द्वेष और अब बोली लगने के बाद भी ये दम रखती हूं कि कहूं लड़की हूं लड़ सकती हूं। आज कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

शेयर करें