मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी में किसकी बनेगी सरकार ? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

इंडिया वॉइस

एक सवाल इन दिनों सभी के मन में घूम रहा है कि आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी ? किसे यूपी की जनता वापस से सत्ता की कुर्सी सौंपेगी ?

Uttarakhand Assembly Election
शेयर करें

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर भी चुकी हैं। लिहाजा एक सवाल इन दिनों सभी के मन में घूम रहा है कि आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी ? किसे यूपी की जनता वापस से सत्ता की कुर्सी सौंपेगी ? तो हम आपको बता दें कि हाल ही में Matrize-Nc ने एक सर्वे किया है जिसमें यह कहा गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की जनता एक बार फिर सत्ता की कमान सौंप सकती है।

भाजपा को बढ़त 

सर्वे के मुताबिक भाजपा (BJP) को आगामी विधानसभा चुनाव में 286-301 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं सपा (Samajwadi Party) को 88-103 सीटें इस चुनाव में मिल सकती हैं। बात करें कांग्रेस (Congress) की तो ताजा सर्वे के मुताबिक कांग्रेस मात्र 04-08 सीटों पर सिमट सकती है वहीं बसपा (BSP) को 9-14 सीटों पर बढ़त मिल सकती है। इसके आलावा आंकड़ों की बात करें तो फ़िलहाल प्रदेश की 44 % जनता भाजपा के पक्ष में है। तो वहीं 32 % जनता सपा के पक्ष में है।

लोकप्रिय मुख्यमंत्री की रेस में कौन आगे ? 

इसके अतिरिक्त सर्वे में इस बात पर भी जोर दिया गया कि प्रदेश के लिए सबसे उपयोगी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है ? तो इस सवाल पर प्रदेश की 45% जनता योगी आदित्यनाथ को बेहतर मुख्यमंत्री मानती है। वहीं अखिलेश यादव को 21%, मायावती को 14% और प्रियंका गांधी को 18% जनता मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद करती है।

क्या आने वाले यूपी चुनाव में दलित और ओबीसी वोटर का विभाजन होगा ?

ऐसे में सर्वे के मुताबिक भाजपा के पाले में 43% OBC वोट जा सकते हैं। वहीं सपा को भी औसतन 40 % ओबीसी का वोट मिल सकता है। इसके अलावा बसपा को 10%  तो कांग्रेस को मात्र 06 % वोट मिल सकता है। यानी यहां भी भाजपा को बढ़त मिलता दिख रहा है।

वर्तमान जनप्रतिधि से कितनी खुश है जनता ? 

 

 

शेयर करें