मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
टेलीविजन

पति पंकज त्रिपाठी की फिल्म से डेब्यू करने को तैयार पत्नी मृदुला त्रिपाठी, जानें किस फिल्म में आएंगीं नजर?

इंडिया वॉइस

पंकज त्रिपाठी के मुताबिक मृदुला उनकी फिल्म शेरदिल में एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। मृदुला इस फिल्म में बंगाली महिला का रोल निभा रही हैं।

शेयर करें

अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी भी अब फिल्मों में एंट्री करने की तैयारी में हैं। मृदुला त्रिपाठी फिल्म ‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’ से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। पंकज त्रिपाठी के मुताबिक मृदुला उनकी फिल्म शेरदिल में एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। मृदुला इस फिल्म में बंगाली महिला का रोल निभा रही हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी पत्नी ने शेरदिल में एक सीन किया है। डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी का मृदुला के साथ बंगाली कनेक्शन हैं और उन्होंने ही मृदुला को सेट पर बुलाया था। डायरेक्टर ने उन्हें एक सीन देने का ऑफर दिया, जिसे मृदुला ने सहज ही मान लिया और इसके लिए उन्होंने श्रीजीत से कोई फीस भी नहीं ली है।

शेयर करें