मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर में कार पलटने से महिला की मौत,बेटा गंभीर

HO BUREAU

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार में मां और बेटा सवार थे। कार पलटने से चालक एडवोकेट नफीस हैदर को गंभीर चोटें आईं, जबकि कार में सवार नफीस हैदर की मां कनिज फातिमा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

accident
accident
शेयर करें

सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार में मां और बेटा सवार थे। कार पलटने से चालक एडवोकेट नफीस हैदर को गंभीर चोटें आईं, जबकि कार में सवार नफीस हैदर की मां कनिज फातिमा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि कार चालक एडवोकेट नफीस हैदर डुमरियागंज के हल्लौर से सिद्धार्थनगर के खजुरिया आ रहे थे। हादसा सदर थाना क्षेत्र के मधुकर के पास रात लगभग 12 बजे हुआ।

शेयर करें